Tuesday, 26 August 2014

अटल, आडवाणी, जोशी बीजेपी संसदीय ...




नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति का गठन कर दिया है। खास बात ये है कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे वयोवृद्ध नेताओं को संसदीय बोर्ड से अलग कर दिया है। उनके लिए एक मार्गदर्शक मंडल तैयार किया है जिसमें इन तीनों नेताओं के अलावा राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी को भी रखा गया है। इसके अलावा संसदीय बोर्ड में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा को भी जगह मिली है।


संसदीय बोर्ड में अमित शाह, नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, एम. वैंकेया नायडू, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, थावरचंद गेहलोत, शिवराज सिंह चौहान, जगत प्रकाश नड्डा और रामलाल शामिल हैं।


केंद्रीय चुनाव समिति में अमित शाह, नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, एम. वैंकेया नायडू, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, थावरचंद गहलोत, शिवराज सिंह चौहान, जगत प्रकाश नड्डा, रामलाल, जुएल ओराम, शाहनवाज हुसैन और विजया रहाटकर शामिल हैं।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment