Tuesday, 26 August 2014

BJP में मार्गदर्शक नहीं, 'मूकदर्शक' ...




नई दिल्ली। बीजेपी मार्गदर्शक मंडल में शामिल अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी को लेकर कांग्रेस ने चुटकी ली है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि ये मार्गदर्शक मंडल नहीं बल्कि मूकदर्शक मंडल है। अल्वी ने तंज कसते हुए कहा कि दरअसल इन्हें ओल्ड एज होम में शिफ्ट किया गया है।


बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के संसदीय बोर्ड और चुनाव समिति का गठन कर दिया है। अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे बुजुर्ग नेता अब संसदीय बोर्ड का हिस्सा नहीं होंगे। इनके लिए एक मार्गदर्शक मंडल तैयार किया है जिसमें इन तीनों नेताओं के अलावा राजनाथ सिंह और नरेंद्र मोदी को भी रखा गया है।


अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी में एक नए युग का सूत्रपात होता दिख रहा है। शुरुआत से ही बीजेपी के स्तंभ रहे अटल, आडवाणी और जोशी का युग समाप्त हो गया है। अब पार्टी की कमान पूरी तरह अपेक्षाकृत युवा नेताओं के हाथ में आ गई है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment