Friday 29 August 2014

पी वी सिंधु का कांस्य पदक पक्का, ...




नई दिल्ली। वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में पी वी सिंधु का कांस्य पदक पक्का हो गया है। सिंधु सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सिंधु ने पिछली बार भी कांस्य जीता था। हालांकि भारतीय सनसनी सायना नेहवाल क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गईं।


महिला सिंगल्स में पिछले साल कांस्य पदक जीतने वाली सिंधु पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थीं। सिंधु ने सुनहरा इतिहास दोहराया और इससे बेहतर भी कर सकती हैं। जबकि सायना नेहवाल को इस बार भी क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।


सायना नेहवाल को लगातार पांचवीं बार बैडमिंटन विश्व चैम्पियनशिप के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। सायना को शुक्रवार को बालेर सुपर एरेना में खेले गए मैच में शीर्ष वरीय चीन की ली ज्यूरेई से हार का सामना करना पड़ा।


ओलंपिक चैम्पियन और विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त ली ने सातवीं वरीय सायना को 45 मिनट चले मुकाबले में 21-15, 21-15 से हराया। ली और सायना के बीच यह दसवां मैच था जिसमें आठ बार भारतीय खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा है।


(एजेंसियों के साथ)


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment