नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन का मुख्य विषय महिला सशक्तिकरण था और कांग्रेस इस दिन को संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। सम्मेलन में हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा कि आप लोग यहां राजीव जी की सोच, विजन के बारे में बात करने आई हैं। आपका धन्यवाद। राजीव जी ने महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात कही थी। कांग्रेस ने पिछले 10 साल में उनके सपनों को आगे बढ़ाया। बड़े-बड़े काम किए, मनरेगा, आरटीआई, राइट टू फूड जैसे काम किए। अगर आप थोड़ी सी गहराई से देखें तो हमारी सरकार ने गरीब के लिए काम किया है।
राहुल ने कहा कि देश में देवी की पूजा होती है। मंदिर में जाते हैं तो मत्था टेकते हैं। देवी की पूजा करते हैं। आपको कोई बहन कहता है, कोई मां कहता है। मगर सच्चाई ये है कि वो ही लोग जो मां और बहन कहते हैं वो ही लोग आपको बस में छेड़ते हैं। एक तरफ अच्छी सोच मां-बहन और दूसरी तरफ पूरे हिंदुस्तान में हर महिला को दबाया जाता है।
राहुल ने कहा कि एक महिला नहीं मिलेगी आपको जो ये कहे कि उसे दबाया नहीं जा रहा है। रेप होता है, तो अखबार में आता है, कानून बनते हैं, लेकिन कानून से समाज नहीं बदलता है। समाज सोच से बदलता है, विचारों से बदलता है। ये आपका काम है। पंचायती राज के माध्यम से आपको शक्ति मिली है। सिर्फ रिजर्व सीट नहीं आप नॉन रिजर्व सीट से भी जीतती हैं। आपको सिर्फ सत्ता की लड़ाई नहीं, सोच की भी लड़ाई लड़नी है।
राहुल ने कहा कि महिला कांग्रेस को सुनामी लानी है। कांग्रेस पार्टी को महिला शक्ति से भर दो। जहां से भी लड़ सकते हो, मैं वहां से लड़ाऊंगा। मगर आप एक काम करो, अकेली मत लड़ो, क्योंकि अगर अकेली रहोगी तो पिस जाओगी। एक साथ काम करो और लोगों की सोच बदलो। कमी सोच की है। पुलिस इस बात को ठीक नहीं कर सकती, कानून नहीं कर सकता, सिर्फ महिलाएं कर सकती हैं। पुरुषों की सोच बदलनी है। जहां भी आप पर अत्याचार होता है अकेली मत रहो, एक-दूसरे का हाथ पकड़ो, कह दो देश से कि अब हार नहीं मानेंगे।
राहुल ने कहा कि आप जनता के बीच जाइए, नई महिलाओं को लाइए। ये सत्ता की नहीं विचारधारा, सोच की लड़ाई है। उनकी सोच में ये है कि देवी की पूजा होनी चाहिए लेकिन महिलाओं को शक्ति नहीं मिलनी चाहिए। हमारी सोच अलग है। हम चाहते हैं कि महिलाएं बाहर आएं, वो आगे बढ़ें। हम आपमें विश्वास करते हैं।
राहुल गांधी से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
मोदी से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
कांग्रेस से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment