Wednesday, 20 August 2014

रद्द नहीं होनी चाहिए थी पाक से ...




नई दिल्ली। लश्कर के चीफ आतंकी हाफिज सईद से मुलाकात कर विवादों में घिरे वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश वैदिक ने पाकिस्तान के साथ सचिव स्तर की वार्ता रद्द करने के भारत सरकार के फैसले को गलत बताया है।


वैदिक ने कहा कि कश्मीर के हुर्रियत नेताओं से पाकिस्तानी नेताओं के मिलने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कोई जिला तो है नहीं सार्वभौम राष्ट्र है। उसको कुछ नहीं कहा जा सकता। हम पाकिस्तान को ये नहीं कह सकते हैं कि ये करो और ये नहीं।


वैदिक ने कहा कि कश्मीर के हुर्रियत नेता अगर पाकिस्तानी नेताओं से नहीं मिलते तो क्या हो जाता? और अगर मिल लिए तो क्या हो गया? वो कोई बम तो नहीं रख गए। सरकार को बातचीत बंद करने का अधिकार है, लेकिन बातचीत जारी रहनी चाहिए थी।


वैदिक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गलत थे क्या? ये लोग तो अलगाववादियों से मिलते रहे हैं। फिर शॉल भेजने और साड़ियां लेने का क्या मतलब था?


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment