Wednesday, 27 August 2014

धर्मसंसद का फैसला नहीं मानेगी रमन ...




रांची। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने साफ कहा कि उनके राज्य के मंदिरों से साईं की मूर्तियां नहीं हटाईं जाएंगी। धर्म संसद के फैसले पर गृहमंत्री ने कहा कि सबकी अपनी अपनी आस्था है और सभी अपने अपने भगवान की पूजा करने के लिए स्वतंत्र हैं। पैकरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मंदिरों से साईं की प्रतिमा नहीं हटाई जाएंगी।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में आयोजित हुई धर्म संसद में 13 अखाड़ों के प्रमुख ने साईं को भगवान मानने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि साईं के भगवान होने का कोई प्रामाणिक दस्तावेज नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग गलत रास्ते पर जा रहे हैं और उन्हें वापस लाने के लिए ही धर्म संसद बुलाई गई है। धर्मसंसद में आए हुए विद्वानों ने कहा कि साईं बाबा न गुरु हैं, न अवतार और न ही संत।


धर्मसंसद को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा था कि साईं का कोई अस्तित्व ही नहीं है। इसलिए पूजा का कोई फल नहीं मिलने वाला। उन्होंने कहा कि हम साईं की मूर्ति तोड़ने नहीं जा रहे बल्कि उनका अस्तित्व शून्य करने जा रहे हैं। स्वरूपानंद ने कहा कि साईं की पूजा से मानव जीवन खराब होता है। उन्होंने प्रतिप्रश्न किया कि इस आयोजन में साईं संस्थान से कोई क्यों नहीं आया।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment