Friday, 8 August 2014

दिल में तार, नर्स बीमार!




नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक अस्पताल में एक नर्स के दिल में बिजली का तार पाया गया। यह तार जन्म से ही उसके दिल में है। अस्पताल ने एक बयान में यह जानकारी दी। चार महीने पहले राखी की तबीयत खराब होनी शुरू हुई। उसे पसीना आना, कमजोरी, थकान और चक्कर आने की शिकायत थी।


शहर के मैक्स अस्पताल में इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी जांच के दौरान खुलासा हुआ कि राखी के दिल में बिजली का एक तार है, जो जन्म से ही उसके दिल में है और इसी के कारण उसके दिल की धड़कनें बढ़ी हुई हैं।


अस्पताल ने कहा कि करीब 45 मिनट के इलेक्टोफिजियोलॉजिकल अध्ययन और रेडियोफ्रीक्वेंसी कैथेटर के बाद राखी को समस्या से निजात मिली। हालांकि उसके दिल से बिजली का वह तार नहीं निकाला जा सका, क्योंकि ऐसा करने से उसकी जान को खतरा हो सकता था। वह अब ठीक है और अगले दिन ही अपने काम पर लौट गई। रेडियो कैथेटर एक प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से दिल की धड़कनों को नियंत्रित किया जाता है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment