Tuesday, 12 August 2014

फूलन देवी हत्याकांड में सजा का ऐलान ...




नई दिल्ली। सांसद फूलनदेवी हत्याकांड में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट आज दोषी करार दिए गए आरोपी शेर सिंह राणा की सजा पर फैसला सुना सकती है। इस मामले में शुक्रवार को अदालत ने शेरसिंह राणा को हत्या समेत कई धाराओं में दोषी पाया था और सजा पर बहस की तारीख 12 अगस्त यानी आज रखी थी। जबकि बाकी के 10 आरोपियों को अदालत ने बरी किया था।


इस हत्याकांड में शेर सिंह राणा समेत 12 आरोपी थे जिसमें से एक की मौत हो गई थी। 25 जुलाई, 2001 को फूलन देवी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। डकैत से नेता बनी फूलन ने बेहमई में एक ही जाति के 17 लोगों की हत्या कर दी थी। राणा ने दावा किया था कि 1981 के बेहमई नरसंहार का बदला लेने के लिए उसने फूलन की हत्या की और ठाकुरों के नरसंहार का बदला लिया है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment