Sunday 20 July 2014

लखनऊ गैंगरेप: SGPGI के गार्ड ने दोस्तों ...




लखनऊ। यूपी के लखनऊ के मोहनलाल गंज में महिला के साथ गैंगरेप और कत्ल के केस में पुलिस ने अहम सुराग जुटा लिए हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट यानी SGPGI के एक गार्ड पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस के मुताबिक SGPGI के गार्ड ने कबूल किया है कि वो 16 जुलाई की रात महिला को साथ लेकर गया था।


पुलिस ने गार्ड की वैगन आर गाड़ी और उसके घर से शर्ट-पैंट को कब्जे में ले लिया है। इसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। आज दोपहर तक पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। आपको बता दें कि महिला SGPGI में ही लैब असिस्टेंट थी। 3 दिन पहले महिला का शव मोहनलाल गंज में एक स्कूल के पास मिला था। महिला के साथ गैंगरेप के बाद बर्बर तरीके से उसकी हत्या कर दी गई थी।


इस मामले में पुलिस 5 लोगों से पूछताछ कर रही थी। इसमें SGPGI के गार्ड के अलावा एक प्रॉपर्टी डीलर और वेल्डिंग का काम करने वाला एक शख्स शामिल है। ये वेल्डर बाराबंकी का रहने वाला है और इसकी भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस के मुताबिक ये वेल्डर महिला के पति का दोस्त था।


महिला के पति की 4 साल पहले मौत हो गई थी, उसके बाद वेल्डर का महिला के घर में आना-जाना था। बहरहाल वारदात का पूरा सच सामने आना अभी बाकी है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने महिला के परिवार को दस लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया, वो इस सिलसिले में राज्यपाल से भी मिले। लेकिन विरोधी प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment