Tuesday, 4 March 2014

'सुमो' विरोधियों की 'नमो' टी स्टॉल पर ...




पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी की कार्यशैली से नाराज पार्टी के कई नेता आज नरेंद्र मोदी टी स्टॉल पर जुटेंगे। मुजफ्फरपुर में कल हुई नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में नदारत रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी ठाकुर, पूर्व मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, गिरिराज सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र प्रताप सिंह और रामेश्वर चौरसिया आज शाम नमो टी स्टॉल पर जुटेंगे।


डॉक्टर ठाकुर ने बताया कि कल की रैली में पार्टी के कुछ नेता व्यक्तिगत कारणों से रैली में नहीं जा सके थे, जिसके कारण मीडिया में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि टी स्टॉल पर वो सभी नेता जुटेंगे और नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी एकजुटता दिखाएंगे। ठाकुर ने कहा कि आज जो नेता टी स्टॉल पर जुटेंगे उन्होंने ही सबसे पहले नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करने की मांग की थी।


उन्होंने कहा कि मोदी के विचारों के अनुरुप प्रदेश भाजपा कार्य कर रही है या नहीं इस पर भी विचार विमर्श होगा। गौरतलब है कि भाजपा के कुछ नेता सुशील कुमार मोदी की कार्यशैली से नाराज है। उनका आरोप है कि प्रदेश भाजपा में महत्वपूर्ण निर्णय वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के बगैर ही एक दो लोग ले रहे हैं।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment