Tuesday, 4 March 2014

गडकरी ने की राज से मुलाकात, उद्धव ...




मुंबई। आगामी चुनावों में गठबंधन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति तेज कर दी है। एलजेपी अध्यक्ष रामविलास पासवान को अपने पाले में करने के बाद अब बीजेपी ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को अपने साथ करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। लेकिन इस घटनाक्रम को लेकर शिवसेना ने नाराजगी जताई है।


इसी सिलसिले में पूर्व बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आज राज ठाकरे से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में ये मुलाकात हुई। हालांकि इस बैठक में हुई चर्चा पर दोनों पक्षों की ओर कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।


उधर, सूत्रों के मानें तो इस मुलाकात पर शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने नाराजगी जताई है। हाल ही में नासिक में हुई जनसभा में गडकरी और राज ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की थी। तभी से दोनों पार्टियों के बीच नजदीकियों के संकेत मिलने लगे थे।


मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने ट्वीट कर मुलाकात का खुलासा भी कर दिया। शेलार ने ट्वीट किया कि, नितिन जी और राज ने मुलाकात की थी और कांग्रेस मुक्त भारत पर चर्चा की थी।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment