ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा
मेष- साधारण शुरूआत के बावजूद दिन सफलता सूचक है। तैयारी रखें। उत्तरार्ध में सक्रियता और समझ से काम निकालने में आसानी होगी। खर्च पर नियंत्रण बढ़ेगा। पूछपरख और शुभता बढ़ेगी। दिन शुभ।
वृष- आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी। पूर्वार्ध में आय बेहतर रहेगी। उत्तर्रार्ध में खर्च पर जोर रह सकता है। कार्यक्षेत्र में पूर्ववत अच्छा करते रहेंगे। रिश्तों में शुभता बढ़ेगी। उधार देने से बचें। दिन सामान्य।
मिथुन- प्रयास तेज बनाए रखें। मेहनत का फल जल्द मिलने की अच्छी संभावना है। मान सम्मान और भाग्य की प्रबलता पूर्ववत बने रहेंगे। गोपनीयता पर जोर दें। दिन आर्थिक लाभ को बेहतर बनाने में सहायक।
कर्क- आत्मविश्वास से राह निकालने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन मंगलमय और खुशियों से भरा रहेगा। साक्षात्कार में सफलता संभव है। दिखावे और बड़बोलेपन से बचें। दिन कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम देने वाला।
सिंह- समस्त उर्जा को पुनः संगठित कर तैयार रहें। समय उत्तरोत्तर शुभताकारक है। उत्तर्रार्ध में अपेक्षित परिणामों का प्रतिशत बढ़ेगा। विपक्ष को चतुराई से पीछे छोड़ने में सफल होंगे। दिन हितकर।
कन्या- आवश्यक कार्यें को पूर्वार्ध में पूरा कर लेने की सोच रखें। शिक्षा और प्रेम में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी विषय को जल्द समझने में सफल होंगे। विपक्ष शांत होगा। दाम्पत्य में सुख और समझ बनी रहेगी।
तुला- बाधाओं पर विजय प्राप्त करते हुए अपने अधिकारों को सुरक्षित करने में सफल हो सकते हैं। परिवार में खुशियों की अधिकता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत की जरूरत है। सुख संसाधन पूर्ववत् रहेंगे।
वृश्चिक- जरूरी कार्य प्राथमिकता से करें। अपराह्न पूर्व अधिकांश कार्यें को पूरा कर लें। विपक्ष सक्रिय हो सकता है। परिजनों को आदर सम्मान दें। उन्हें समझें। वाणिज्यिक कार्य सधेंगे। शुभ सूचना प्राप्त होगी।
धनु- संकोच और आशंकाओं का त्याग कर सकारात्मकता बढ़ाने पर ध्यान देंगे प्रेम में सफलता मिलेगी। प्रियजन के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जा सकते हैं। विद्यार्थी अध्ययन में रुचि लेंगे। दिन हितकारक।
मकर- अत्यधिक सहजता और सरलता का लोग लाभ उठा सकते हैं। परिजनों की बातों का उचित मूल्यांकन करें और अमल में लाएं। सुख प्रभावित रह सकता है। रहन सहन बेहतर बना रहेगा। दिन सामान्य फलकारक।
कुंभ- जानकारी साझा करने में सावधानी बरतें। पूछपरख और प्रभावशीलता पूर्ववत बनी रहेगी। निवेश पर जोर रहेगा। सामाजिक दायरा बड़ा होगा। भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी। आलस्य से बचें। दिन सामान्य से शुभ।
मीन- कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने की सोच रखें। रहन सहन उंचा होगा। खानपान पर ध्यान दें। ब्रांड बिल्डिंग पर जोर रहेगा। आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हुई रहेंगी। दिन शुभफलकारक। चुगलखोरों से सतर्क रहें।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment