Thursday, 6 March 2014

पढ़ें: 6 मार्च- क्या कहती है आपकी राशि




ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा


मेष- कामकाज की गति पूर्ववत बनी रहेगी। सहजता नवीनता के लिए प्रेरित करेगी। मान प्रतिष्ठा और ख्याति में इजाफा होगा। सबके सहयोग से ज्यादा बेहतर करेंगे। दिन शुभफलकारक। दाम्पत्य में धैर्य रखें।


वृष- श्रेष्ठ प्रयासों से स्वयं को बेहतर स्थिति में बनाए रख सकेंगे। व्यर्थ खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है। कामकाज में बड़ों की मदद कारगर होगी। भाग्य पक्ष संतुलित रहेगा। लेन देन में सतर्क रहें। दिन सामान्य।


मिथुन- आर्थिक गतिविधियों पर सर्वाधिक जोर दें। लाभ का प्रतिशत अपेक्षानुरूप बना रह सकता है। सच्चाई का साथ न छोड़ें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सेहत से समझौता न करें। दिन प्रेम में सफलता कारक।


कर्क- परिवार का सहयोग अधिक कारगर होगा। माता-पिता और जीवनसाथी सब मिलकर आगे आने के लिए प्रेरित करेंगे। घर में सुख सौहार्द का माहौल रहेगा। सबका सम्मान रखें। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें। दिन शुभ।


सिंह- सही दिशा में बने रहने के लिए स्वयं पर ही सर्वाधिक भरोसा रखें। एकांकी आगे बढ़ना हितकर होगा। परिवार से सामंजस्य बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। दिन भाग्यवर्धक। चापलूसों से बचें।


कन्या- सभी की मदद से सहजता बनाए रखने में सफल होंगे। भ्रमपूर्ण स्थिति बनी रह सकती है। मन पर अंकुश रखें। प्रेम में धैर्य की जरूरत है। विद्यार्थी योजना और अनुशासन से अध्ययन करें। दिन सामान्य फलकारक।


तुला- पारिवारिक प्रेम और आत्मीयता रिश्तों को मजबूत बनाएगी। दाम्पत्य में श्रेष्ठता का अहसास होगा। नए प्रयासों को बल मिलेगा। छात्र लक्ष्योन्मुख अध्ययन में सफल होंगे। प्रेम में स्थायित्व बढ़ेगा। दिन शुभकारक।


वृश्चिक- सूचना तंत्र मजबूत बना रहेगा। योजनाबद्ध प्रयासों मे सफल होंगे। सधी हुई प्रतिक्रिया दें। छिपे हुए विपक्ष की सक्रियता अड़चनें न बढ़ा सकती है। आर्थिक लेन देन सावधानी बरतें। दिन सामान्य फलकारक।


धनु- उत्साह बना रहेगा। प्रेम में सच्चाई और अच्छाई को आगे रखें। छल प्रपंच और फ्लर्ट से कुछ हासिल होने वाला नहीं। विद्यार्थी एकाग्रता पर जोर दें। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। दिन शुभफल कारक।


मकर- भूलकर भी किसी अपने को कष्ट न दें। कामकाज में सहजता के लिए सभी को ध्यान से सुनें। अधिनस्थों को सहयोग करें। तीखे भोजन और वचन से बचें। दिन धैर्य की परीक्षा लेने वाला। प्रतिष्ठा पूर्ववत रहेगी।


कुंभ- सच्चाई और अच्छाई की राह ही लंबी अवधि में सफलता दिलाती है। मेलजोल और जनसंपर्क पर जोर रहेगा। रहन सहन स्तरीय और व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। खर्च पर अंकुश रखें। दिन शुभफलकारक। जरूरी कार्य आज ही करें।


मीन- ज्यादा मीठा बोलने और मिष्ठान्न सेवन से बचें। संग्रह और संस्कार संवर्धन में आगे रहेंगे। शुभ-लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। कुटुम्बियों में प्रभाव बढ़ेगा। कार्यगति तेज रख सकते हैं। दिन शुभकारक।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment