Thursday, 20 February 2014

पढ़ें: 20 फरवरी- क्या कहती है आपकी राशि




पं. अरुणेश कुमार शर्मा


मेष- निजी जीवन में उत्साह और उल्लास के क्षण बढ़ेंगे। जीवन साथी उपलब्धि अर्जित कर सकता है। स्थायी निवास के प्रयास बेहतर रहेंगें। जल्दबाजी से बचें। दिन कुछ कर दिखाने में सहायक।


वृष- संघर्ष और पहल करने की क्षमता में समझ की हिस्सेदारी बढ़ेगी। लंबित मामलों को गति आएगी। रोग मुक्त होने की दिशा में अग्रसर रहेंगे। कर्ज देने-लेने से बचें। दिन सामान्य फलकारक।


मिथुन- बौद्धिक कार्यों से जुडे़ लोग अच्छा करेंगे। प्रेम में सफलता संभव है। जिद और जल्दबाजी से बचें। आर्थिक पक्ष को मजबूती मिलेगी। को दूर देश जाना पड़ सकता है। दिन शुभतावर्धक।


कर्क- बड़े प्रयासों के लिए समझौते करने पड़ते हैं। समझ बढ़ानी होती है। प्रतिक्रिया देने में जल्दबाजी न करें। पारिवारिक मामलो से यथासंभव दूर रहें। बड़ों को आदर दें। दिन सामान्य फलकारक।


सिंह- विभिन्न प्रयोगों पर अमल से पूर्व उचित-अनुचित का विचार आवश्यक है। हम उम्रों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे। भाग्य पक्ष से राहत बढ़ेगी। दिन मेलजोल बढ़ाने में मददगार।


कन्या- वाणी-व्यवहार में सुधार होगा। अपनों से नरमी से पेश आएंगे। वाचालता बढ़ेगी। दिखावापूर्ण जीवनशैली पर जोर दे सकते हैं। संग्रह पर ध्यान देंगें। दिन अच्छे परिणामों को बढ़ाने वाला।


तुला- समझ, सकारात्मकता, सद्भाव, शुभेच्छा और सौंदर्य पक्ष बेहतर होंगे। जनमानस में पैठ बनाने में सफल रहंेगे। दाम्पत्य में राहत बढ़ेगी। कारोबारी समझौतों से बचें। दिन पूछपरख और ख्याति बढ़ाने वाला।


वृश्चिक- टीम पर भरोसा रखें और अकेले निर्णय लेने की आदत से बचें। न्यायिक मामले सक्रिय रहेंगे। अच्छाई और सच्चाई की कसौटी पर कसने के बाद ही कार्य को करें। दिन खर्चीला एवं असहजता बढ़ाने वाला।


धनु- धनवान वही होता है जो मेहनत और समझ से लाभ अर्जित करता है। शिक्षा प्रेम ओर संतान पक्ष में राहत रहेगी। लाभ बेहतर बना रहेगा। सद्व्यवहारी बने रहेंगे। दिन शुभफलकारक। समय से पहले कार्य पूरे करें।


मकर- राजनीति से जुड़े लोग सभी वर्गों को आकर्षित करने में सफल हो सकते हैं। कार्य़क्षेत्र में जो भी करेंगे उसे आपकी खूबी माना लिया जाएगा। घरवाले राहत अनुभव करेंगे। दिन उत्साह बढ़ाने वाला।


कुंभ- ईश्वरीय कृपा से आप रूबरू हो सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मेहनत और किस्मत का संयोग उंचाईयों की ओर ले जाएगा। संकोच और आलस्य से बचें। दिन भाग्यवर्धक। धैर्य धारण करें।


मीन- परिवारिवारिक मामलों में कम से कम हस्तक्षेप करें। रक्त संबंधियों के साथ असहजता बढ़ सकती है। अप्रत्याशित घटनाक्रम बढ़ा हुआ रह सकता है। योजना के सफल होने तक व्यर्थ ही साझा न करें।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment