Tuesday 10 December 2013

विजय यात्रा निकालने पर 'आप' MLA को ...




नई दिल्ली। विधायक चुने जाने के अगले ही दिन छेड़छाड़ के आरोप में फंसे आम आदमी पार्टी के विधायक धर्मेंद्र कोली को पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कड़ी फटकार लगाई है। हालांकि धर्मेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप को केजरीवाल ने राजनीति से प्रेरित बताया।


केजरीवाल ने कहा कि धर्मेंद्र कोली ने विजय यात्रा निकाली, पटाखे फोड़े गए आखिर ये किस बात का जश्न है। किसकी विजय हुई है। धर्मेंद्र की विजय नहीं हुई है जो वो जश्न मना रहे हैं और न ही केजरीवाल की विजय हुई है। ये विजय हुई है जनता की, फिर ऐसी विजय यात्रा का क्या मतलब। ये बिल्कुल गलत है। केजरीवाल ने कहा कि धर्मेंद्र कोली को याद रखना चाहिए कि उनकी बहन कि शहादत कैसे हुई। अगर बहन के लिए कुछ करना है तो वो जनता की सेवा से होगा, न कि ऐसी विजय यात्रा से।


केजरीवाल ने हालांकि कहा कि धर्मेंद्र अभी बच्चा है। वो 21 साल का है। उसने विजय यात्रा जरूर निकाली लेकिन किसी तरह की छेड़छाड़ या उपद्रव नहीं किया। उसके खिलाफ जो रिपोर्ट लिखाई गई है वो राजनीति से प्रेरित है। केजरीवाल ने शकील अहमद के कांग्रेस द्वारा आप को समर्थन देने के प्रस्ताव पर कहा कि न हम किसी को समर्थन देंगे और न लेंगे। दोबारा चुनाव से बचने का सबसे अच्छा रास्ता यही है कि बीजेपी-कांग्रेस मिलकर सरकार बनाएं क्योंकि दोनों दलों की आइडियोलॉजी एक है। दोनों एक जैसे हैं इसलिए उन्हें गठबंधन करना चाहिए।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment