Saturday 7 December 2013

संजय की पैरोल पर विवाद, जेल के बाहर ...




नई दिल्ली। आर्म्स एक्ट के तहत पुणे की यरवडा जेल में सजा काट रहे संजय दत्त को फिर से 30 दिन की छुट्टी मिलने पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि दो महीने में संजय दत्त को 60 दिन की छुट्टी क्यों दी गई। शुक्रवार को संजय दत्त की परोल की अर्जी मंजूर कर ली गई थी और आज संजय दत्त परोल पर जेल से बाहर आने वाले हैं।


इस बार संजय दत्त की छुट्टी पर विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। दरअसल, संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त की तबीयत खराब होने की दलील दी थी। इसी आधार पर उन्हें पैरोल मिला। जबकि मान्यता गुरुवार को दो-दो पार्टियों में नजर आईं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘आर राजकुमार’ की पार्टी में मान्यता मौजूद थीं। इसके अलावा वो एक बर्थडे पार्टी में भी नजर आईं।


संजय दत्त को दूसरी बार पैरोल मिलने पर आरपीआई के कार्यकर्ताओं ने भी यरवडा जेल के बाहर प्रदर्शन किया। लोग सवाल कर रहे हैं कि संजय दत्त पर मेहरबानी क्यों। जेल के बाहर इकट्ठा हुए लोगों ने संजय दत्त मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आम आदमी और सेलिब्रिटीज के बीच कानून भेदभाव नहीं कर सकता।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment