Friday 6 December 2013

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज मदीबा को ...




जोहांसबर्ग। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने मौजूदा भारत और दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज को देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला को समर्पित किया है। सीएसए ने शुक्रवार को मंडेला के निधन के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही सीरीज को रोकने की खबरों का भी खंडन किया। क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि हम मदीबा के पूरे परिवार को इस दुखभरी घड़ी में सांत्वना देते हैं।


सीएसए के अध्यक्ष क्रिस नेन्जानी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही इस सीरीज को मंडेला की याद में समर्पित करना चाहता है। उन्होंने कहा कि पूरा खेल जगत मंडेला को दक्षिण अफ्रीका के लिए किए गए कामों और इस देश को खेल के जरिए एक करने के प्रयासों के लिए हमेशा याद रखेगा। हमारा क्रिकेट बोर्ड भी पूरी दुनिया के साथ मदीबा के पूरे परिवार के साथ इस मुश्किल घड़ी में खड़े हैं।


नस्लभेद और रंगभेद के लिए लड़ने वाले मंडेला युवा अवस्था में शौकिया मुक्केबाज भी रहे लेकिन वह सभी खेलों को पसंद करते थे। दक्षिण अफ्रीका को साल 2010 में पहली बार फुटबॉल विश्वकप की मेजबानी दिलाने का श्रेय भी उन्हीं को दिया जाता है।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment