नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के टोगो की जेल में बंद कैप्टन सुनील जेम्स के रिश्तेदारों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलकर उनकी रिहाई के लिए मदद मांगी। परिवार ने मांग की है कि प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप कर कैप्टन सुनील को टोगो की कैद से रिहा करवाएं। वहां वे गलतफहमी का शिकार होकर पुलिस की गिरफ्त में हैं। कैप्टन सुनील पूरी तरह से निर्दोष हैं।
मर्चेंट नेवी कैप्टन सुनील के परिजनों ने उनके 11 साल के बेटे विवान का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है, जिसकी कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। फिलहाल, विवान का शव मुंबई के कूपर हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखा हुआ है। परिजनों की मांग है कि जब तक टोगो पुलिस की गिरफ्त से सुनील छूट कर नहीं आएंगे, तब तक वे लोग बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
सुनील की पत्नी अदिति, बहन अन्वी, कांग्रेस सांसद संजय निरूपम के साथ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिलीं। कैप्टन सुनील को टोगो में समुद्री डाकुओं से मिले होने के आरोप में जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। सांसद निरूपम ने संवाददाताओं को बताया कि सुनील को डाकुओं का साथ देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन सच्चाई यह है कि उसने डाकुओं के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा है कि जल्द ही कुछ दिनों में इसका समधान निकलेगा।
सुनील की बहन के पति राकेश ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे कहा है कि पीएमओ सुनील की रिहाई के लिए हरसंभव कोशिश कर रहा है। इतना नहीं तो कम से कम उनके बेटे के अंतिम संस्कार के लिए मानवता के आधार पर कुछ सप्ताह की छुट्टी के लिए कोशिश की जा रही है ताकि सुनील भारत वापस आकर अपने बच्चे का अंतिम संस्कार कर सके। साथ ही उन्होंने बताया कि सुनील की रिहाई में परिवार की मदद के लिए एक ज्वाइंट सेक्रेटरी की भी नियुक्ति की गई है।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment