नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने पर योगगुरु बाबा रामदेव ने अपने रुख का खुलासा करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को अपने मुद्दों को अमल में लाने के लिए सरकार जरूर बनानी चाहिए। रामदेव के मुताबिक कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने के लिए तैयार है। इसलिए अरविंद केजरीवाल को अपने संवैधानिक दायित्व से नहीं भागना चाहिए।
बाबा रामदेव ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए कहा कि दिल्ली में संवैधानिक और राजनीतिक संकट चल रहा है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोग संविधान, कानून और जनता की भावना के अनुरूप शासन चलाने की बात करते हैं। जब ‘आप’ को कांग्रेस बिना शर्त समर्थने दे रही है तो केजरीवाल सरकार क्यों नहीं बना रहे। अगर वो सरकार नहीं बना रहे तो इसका मतलब ‘आप’ के भीतर भी डर है। ऐसे में वो जनता से किए वादे कैसे पूरे करेंगे।
बाबा रामदेव ने कहा कि दिल्ली की जनता चाहती है कि ‘आप’ सरकार बनाए और दिल्ली की जनता से जो वादे किए गए है वो पूरे किए जाए। रामदेव ने कहा कि केजरीवाल को बहुमत सरकार बनाने के लिए चाहिए। ऐसे में कांग्रेस से समर्थन लेकर केजरीवाल जनता से किए गए वादों पर अपनी नीतियां बनाएं और लागू करें। अगर कांग्रेस को केजरीवाल की कोई नीति पसंद नहीं आती या किसी दूसरी वजह से कांग्रेस अपना समर्थन वापस ले लेती है तो इससे कांग्रेस पूरे देश में बेनकाब हो जाएगी। लेकिन केजरीवाल पर इससे कोई आंच नहीं आएगी।
बीजेपी को समर्थन का सुझाव दिए जाने वाले सवाल पर बाबा रामदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी को समर्थन देने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए मैं बीजेपी को सुझाव देने का साहस नहीं कर पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा से लेकर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता आप को बिना समर्थन देने के पक्ष में है। ऐसे में केजरीवाल को कांग्रेस से समर्थन लेकर जनता से किए गए अपने वादे पूरे करने चाहिए।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment