Sunday 5 October 2014

महाराष्ट्र जीतने के लिए मोदी करेंगे ...




मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए काफी कम दिन रह गए हैं। चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। सभी पार्टियों ने प्रचार अभियान के लिए जोर लगा दिया है। राष्ट्र के बाद महाराष्ट्र में जीत दर्ज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।


आज प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में 4 रैलियां कर रहे हैं। मोदी आज सांगली के तांसगांव में दोपहर 12 बजे, कोल्हापुर में दोपहर पौने दो बजे रैली करेंगे। इसके अलावा गोंदिया और नासिक में जनसभाएं करेंगे। महाराष्ट्र में बड़े गठबंधनों के बिखरने के बाद मुकाबला बहुकोणीय हो गया है। महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को विधानसभा के लिए मतदान होना है। यहां विधानसभा की 288 सीटें हैं। मोदी के अलावा यहां आज दूसरी पार्टियां भी रैली कर रही हैं।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment