Wednesday 8 October 2014

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो पति ने ...




नई दिल्ली। दिल्ली में एक व्यक्ति ने शराब पीने को लेकर पत्नी से हुई बहस के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि विनोद कुमार नाम के इस शख्स की उसकी पत्नी प्रिया से शराब पीने को लेकर बहस हुई थी। जिसके के बाद विनोद ने उसकी हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात नौ बजे के आसपास पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में घटी।


विनोद के किराये के घर की मालकिन जुबैदा बेगम ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, जुबैदा बेगम ने बताया कि विनोद और प्रिया के बीच अक्सर बहस होती थी, क्योंकि प्रिया को अपने पति की शराब पीने की आदत पसंद नहीं थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, कि विनोद रात आठ बजे घर आया और इसके बाद ही दोनों में बहस शुरू हो गई। जुबैदा बेगम ने रात नौ बजे के आसपास तेज आवाज सुनी और उन्होंने तुरंत अपने बेटे को पता करने के लिए भेजा।


पुलिस ने बताया कि विनोद के घर पहुंच कर जुबैदा के बेटे ने देखा कि प्रिया फर्श पर पड़ी है और पूरे घर में खून फैला है। पुलिस ने बताया, कि विनोद ने बेसबॉल के बैट से अपनी पत्नी पर हमला किया। विनोद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वह फरार है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment