Saturday 11 October 2014

दिल्ली में भारत वेस्टइंडीज का ...




नई दिल्ली। पहले ही मैच में बुरी तरह से पिटने के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ आज दूसरा वनडे खेलेगी। दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर होने वाले इस मुकाबले से पहले धोनी को कई चुनौतियों से पार पाना है। चाहे वो बल्लेबाजी क्रम हो या गेंदबाजी विभाग, वर्ल्ड कप से पहले अचानक टीम की टेंशन बढ़ती जा रही है।


25 साल बाद जब भारत और वेस्टइंडीज की टीमें दिल्ली के मैदान पर आमने-सामने होंगी, तो एक बराबरी के मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। जी हां सीरीज से पहले जिस वेस्टइंडीज टीम को हल्के में लिया जा रहा था, वो पहले वनडे में शानदार जीत के बाद बराबर की विरोधी बन गई है। खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी करारी शिकस्त के बाद मेहमान टीम के गुण गाते नजर आए।


ऐसे में धोनी अगर उनकी सलाह मानते हैं तो विराट तीसरे क्रम की बजाय चौथे या पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। उम्मीद यही की जा रही है कि दिल्ली के ही विराट का रनों के लिए 7 महीने से चला आ रहा संघर्ष घरेलू मैदान पर खत्म होगा। यही नहीं चैंपियंस लीग में धुआंधार फॉर्म दिखाने वाले सुरेश रैना और खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी रंग में लौटने का दिल्ली के फैंस इंतजार कर रहे हैं।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment