Saturday 4 October 2014

प्रत्योपित गर्भाशय के सहारे पहले ...




स्टॉकहोम। स्वीडन में पहली बार प्रत्योरोपित गर्भाशय के सहारे एक 36 वर्षीय महिला ने एक शिशु को जन्म दिया है। इससे पहले अब तक प्रत्यारोपित गर्भ के सहारे बच्चा पैदा करने की कोशिशें नाकाम रही थी।


मेडिकल पत्रिका लासेंट में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक स्वीडन की इस महिला का जन्म से गर्भाशय नहीं था। उसे एक 61 वर्षीय महिला ने अपना गर्भाशय दिया, जिसे सात साल पहले मेनोपॉज हो गया था। गत साल गर्भाशय का प्रत्यारोपण किया गया और महिला को प्रतिरोधी क्षमता कम करने वाली दवाएं खिलाई गईं ताकि शरीर नए अंग को स्वीकार कर सके।


प्रत्यारोपित गर्भाशय के जरिए गत माह एक लड़के का जन्म हुआ। साढ़े सात महीने में पैदा हुए इस बच्चे का वजन मात्र 1.8 किलोग्राम था, लेकिन अब उसकी हालत काफी अच्छी हो चुकी है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment