Wednesday 8 October 2014

8 अक्टूबर राशिफल: वृष- सतर्कता से ...




ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा


मेष- कार्य उत्साह बना रहेगा। समय के प्रबंधन पर जोर दें। रिश्तों में स्पष्टवादिता रखें। अफवाहों पर ध्यान न दें। खर्च बढ़ा हुआ रहेगा। तैयारी पर ध्यान दें। दिन सामान्य से शुभकारक।


वृष- कार्य व्यवसाय में आकस्मिक लाभ संभव है। ज्यादा लाभ के बहाने लुभाने वाली अतार्किक योजनाओं से बचें। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। सतर्कता से कार्य करें। दिन शुभकारक।


मिथुन- पेशेवरता पर जोर दें। कार्य व्यवसाय में स्पष्ट रहें। गोलमोल बात या समझौता न करें। सभी का सहयोग बना रहेगा। सुख संसाधन पर्याप्त रहेंगे। अपने मददगार रहेंगे। दिन शुभ।


कर्क- भाग्य प्रबल रहेगा लेकिन इसी के भरोसे न रहें। तार्किक बातों को ही महत्व दें। आस्था और विश्वास से आगे बढ़ते रहें। धार्मिकता के नाम पर छले जाने से बचें। दिन श्रेष्ठ फलकारक।


सिंह- आत्ममूल्यांकन के बाद ही कार्य करें। अप्रत्याशित घटनाक्रम बढ़ा हुआ रह सकता है। तर्क पूर्ण बातों पर ही ध्यान दें। परिजनों का सहयोग बना रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। दिन सामान्य।


कन्या- निजी जीवन में हर्ष उल्लास बना रहेगा। लोकतांत्रिक रवैया रखें। साथी की बात पर ध्यान दें। स्थायी मामलो में जल्दबाजी से बचें। आवश्यक कार्याें में तेजी लाएं। दिन शुभ।


तुला- काम से काम रखें। अन्य लोगों के मामलों में दखल से बचें। विपक्ष को कोई मौका न मिले इसके लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें। आजमाए लोगों और प्रयोगों पर ही भरोसा करें। दिन सामान्य।


वृश्चिक- सहजता पर जोर दें। प्रेम में भावनाओं के अतिरेक पर नियंत्रण रखें। नए मित्रता में सतर्कता रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। संतान से शुभ सूचना मिल सकती है। दिन शुभ।


धनु- उचित आत्ममूल्यांकन के निर्णय न लें। न ही स्वार्थ के वशीभूत रहकर कोई कदम आगे बढ़ाएं। अपनों पर भरोसा रखें। सुख सौख्य बना रहेगा। भौतिक संसाधनों पर जोर देंगे। दिन सामान्य।


मकर- संपर्क और संबंधों में स्पष्टता और सहजता रखें। व्यर्थ की सूचनाओं से स्वयं को बचाएं। भाग्य का साथ बना रहेगा। फेस्टिव सीजन के महत्व को समझते हुए उचित कार्य गति रखें। दिन शुभ।


कुंभ- रहन सहन संवार पर रहेगा। सुख सौख्य बढ़ेगा। परिजनों की बात को ध्यान से सुनें। उनकी अपेक्षाओं को महत्व दें। देर तक जागने और अनियमित खानपान पर अंकुश रखें। दिन शुभ।


मीन- लक्ष्योन्मुख बने रहेंगे। कार्यगति बेहतर रहेगी। स्व स्फूर्त प्रयासों को बल मिलेगा। वर्तमान से अनुरूपता बनाए रखें। लीक से हटकर कुछ नया करने की चाह में भटकने में बचें। दिन हितकारक।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment