Sunday, 14 September 2014

PM मोदी के स्वागत को राष्ट्रपति ओबाम ...




नई दिल्ली। गुजरात दंगों के कारण अमेरिका ने करीब एक दशक तक नरेंद्र मोदी की अनदेखी की और साल 2005 में उनका वीजा भी रद्द कर दिया, लेकिन अब उसी अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी हो रही है। खुद वहां के राष्ट्रपति बराक ओबामा व्यक्तिगत तौर पर उनके मेजबान बनने को आतुर हैं।


भारतीय विदेश मंत्रालय 25 सितंबर से शुरू हो रही प्रधानमंत्री मोदी की सप्ताह भर लंबी अमेरिका यात्रा को अंतिम रूप देने में लगा है। इस दौरान वह संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता करेंगे और विश्व के अन्य नेताओं से मिलेंगे।


प्रधानमंत्री का पहले 24 सितंबर को अमेरिका जाने का कार्यक्रम था, लेकिन इसे एक दिन आगे खिसकाया गया है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज इस बात की पुष्टि की कि मोदी 27 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र को हिंदी में संबोधित करेंगे। इस तरह मोदी संयुक्त राष्ट्र को राष्ट्रभाषा हिंदी में संबोधित करने दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। अटल बिहारी वाजपेयी संयुक्त राष्ट्र को हिंदी में संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे।


इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिनमें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी शामिल हैं। हालांकि मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच न्यूयार्क में मुलाकात की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों देश एक दूसरे के सम्पर्क में हैं।


अमेरिका में रहने वाला भारतीय समुदाय 28 सितंबर को ऐतिहासिक मेडिसन स्क्वॉयर गार्डन में मोदी के भव्य सम्मान की योजना बना रहा है। न्यूयार्क के मैनहट्टन इलाके में स्थित इस इंडोर स्टेडियम में 20 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। मिस अमेरिका बनने वाली भारतीय मूल की पहली महिला नीना दावुलूरी और पीबीएस वीकंड न्यूजआवर के भारतीय मूल के एंकर हरि श्रीनिवासन को इस कार्यक्रम का प्रस्तोता बनाया गया है। माना जा रहा है कि गुजराती समुदाय मोदी के स्वागत को भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment