मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री लक्ष्मणराव धोबले के खिलाफ एक महिला कर्मचारी ने यौन हमले का मामला दर्ज कराया है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। पुलिस उपायुक्त बी राजपूत ने कहा हा कि हमने पीड़िता के बयान के आधार पर एक शिकायत दर्ज कर ली है। आगे की जांच की जा रही है और हम कानून के मुताबिक उचित कदम उठाएंगे।
सोलापुर से विधायक धोबले कई बार प्रयास किए जाने के बाद भी फोन पर बातचीत के लिए उपलब्ध नहीं हो सके और न कोई जवाब दिया। पुलिस के मुताबिक, आज 42 वर्षीया पीड़िता ने धोबले के खिलाफ 2011-13 के बीच बार-बार यौन हमले का आरोप लगाया। महिला नालंदा कॉलेज के प्रशासनिक विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत है। धोबले उस न्यास के न्यासी हैं जो इस कॉलेज का संचालन करता है। पीड़िता ने कहा है कि धोबले ने कथित रूप से उन्हें गंभीर परिणाम की चेतावनी दी है।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment