Monday 8 September 2014

हम चीन को एक मानते हैं, चीन भी भारत को ...




नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर तीन महीने के कामकाज का लेखाजोखा पेश किया। इस दौरान सुषमा ने पाकिस्तान और चीन को कड़ा संदेश देते हुए दोनों को खरी-खरी भी सुनाई। सुषमा ने कहा कि 3 महीने के दौरान कई चुनौतियां आईं, लेकिन हमने इसका सफलतापूर्व सामना किया।


सुषमा ने कहा कि मोदी सरकार के शपथ ग्रहण करने के बाद सबसे पहले काम करने वाला विदेश मंत्रालय है। मंत्रालय ने तीन महीने में प्रो एक्टिव काम किया है। पाकिस्तान से बातचीत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बातचीत में पाकिस्तान ने बाधा पहुंचाई है। जब भी बात होगी पाकिस्तान सरकार से होगी। सेना या आईएसआई से नहीं।


हमने पाकिस्तान को साफ कहा है कि आप अलगाववादियों से बात करेंगे तो आपके साथ बातचीत नहीं होगी। हमने कहा था कि हमारे अंदरूनी मामलों में दखल न दें। उन्होंने दखल दिया तो हमने बातचीत रोक दी।


वहीं चीन के मुद्दे पर सुषमा ने कहा कि चीन के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं। ये संबंध है आपसी सहयोग और प्रतिस्पर्धा का। हम चीन को एक मानते हैं, चीन भारत को एक माने। हमने चीन को संदेश दिया कि हम एक चीन पर विश्वास करते हैं, आपको भी एक भारत पर विश्वास करना चाहिए।


सुषमा ने कहा कि मैं जल्द ही अफगानिस्तान के दौरे पर भी जाऊंगी। अटल बिहारी वाजपेयी की लुक ईस्ट नीति को आगे बढ़ाएंगे। ओमान के वित्त मंत्री मोदी सरकार में यात्रा करने वाले पहले वित्त मंत्री थे। इसीलिए मैं बहरीन की यात्र पर गई।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment