बहराइच। ड्रीम गर्ल एवं भारतीय जनता पार्टी सांसद हेमामालिनी ने उत्तर प्रदेश को ‘उल्टा प्रदेश’ की संज्ञा से नवाजते हुए कहा है कि कानून व्यवस्था की खराब स्थिति और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यह प्रदेश दूसरे राज्यों की तुलना में दशकों पिछड़ गया है।
उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचीं हेमा ने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और उनका बेखौफ सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। छेड़छाड़, यौन-शोषण और घरेलू हिंसा के बढ़ते मामले राज्य की खराब कानून-व्यवस्था की पोल खोलते हैं।
इससे पहले भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के एक कद्दावर मंत्री के इशारे पर हेमामालिनी के विमान के लिए बनाए गए हेलीपैड पर सपाइयों ने तोड़फोड़ की। सपा नहीं चाहती थी कि हेमा की लोकप्रियता का लाभ पार्टी को मिले। हालांकि आनन-फानन में दूसरा हेलीपैड तैयार कर लिया गया और सपा के मंसूबों पर पानी फिर गया।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment