Saturday, 27 September 2014

ओबामा को भी है मोदी से मुलाकात का ...




वाशिंगटन। अमेरिका का कहना है कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को काफी महत्व देता है और राष्ट्रपति बराक ओबामा इस वादे को पूरा करने के लिए मोदी से मुलाकात का इंतजार कर रहे हैं। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, कि मैं यह कह सकता हूं कि यह दौरा भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने की दिशा में साझा हितों के कई मुद्दों पर चर्चा का अवसर होगा।


उन्होंने ओबामा और मोदी की होने वाली मुलाकात से पहले कहा, कि इस साझीदारी को उनका देश और व्हाइट हाउस बेहद महत्व देता है। मोदी 29 सितंबर को व्हाइट हाउस में निजी दावत में हिस्सा लेंगे और फिर मंगलवार को ओवल ऑफिस में द्विपक्षीय मुद्दे पर चर्चा करेंगे।


उपराष्ट्रपति जो बाइडेन भी दावत के दौरान मौजूद रहेंगे। इसके बाद 30 सितंबर को विदेश मंत्री जॉन केरी मोदी के लिए विदेश मंत्रालय में दावत का आयोजन करेंगे। अर्नेस्ट ने कहा, कि वार्ता के दौरान दोनों नेता भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए साझा हित के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।


अर्नेस्ट ने कहा, कि हम अफगानिस्तान, सीरिया और इराक सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर ध्यान देंगे, जहां भारत और अमेरिका सकारात्मक परिणाम के लिए सहयोगियों के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा, कि राष्ट्रपति स्वयं दोनों देशों की जनता को लाभान्वित करने के उद्देश्य से भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के वादे को पूरा करने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री के साथ काम करना चाहते हैं।


नवरात्र के कारण मोदी व्रत पर हैं, दावत के दौरान उनके लिए क्या व्यवस्था की गई है, इस सवाल पर उन्होंने कहा, कि हम व्हाइट हाउस में आने वाले प्रमुख नेताओं की जरूरतों का सम्मान करने की कोशिश करते हैं और हम उनके रीति-रिवाज का सम्मान करते हैं।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment