Wednesday, 10 September 2014

मोदी और मुलायम की अग्निपरीक्षा है ...




नई दिल्ली। नौ राज्यों की तीन लोकसभा तथा 33 विधानसभा सीटों के लिए 13 सितंबर को होने वाले उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के लिए बहुत अहम हैं। इनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता फिर कसौटी पर जांची जाएगी और यह भी साफ हो जाएगा कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह अपने किले को बचाने में सफल होते हैं या नहीं।


लोकसभा की जिन तीन सीटों पर उप चुनाव होने हैं वे हैं मैनपुरी, वडोदरा और मेडक। वडोदरा नरेंद्र मोदी, मैनपुरी मुलायम सिंह यादव और मेडक तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं।


विधानसभा की जिन 33 सीटों के लिये उप चुनाव होने हैं उनमें उत्तर प्रदेश की 11, गुजरात की नौ, राजस्थान की चार, पूर्वोत्तर की पांच, पश्चिम बंगाल की दो, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ की एक-एक सीट शामिल है।


मोदी के लोकसभा में भारी विजय हासिल करने के बाद ये तीसरे उप चुनाव हैं। लोकसभा चुनावों के तुरंत बाद उत्तराखंड विधानसभा की तीन सीटों पर उप चुनाव हुए थे और सभी पर कांग्रेस विजयी रही थी। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की डोइवाला सीट शामिल है।


पिछले महीने बिहार सहित चार राज्यों की 18 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को दस और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को आठ सीटें मिली थीं।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment