नई दिल्ली। जापान दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे ने आज संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी कूटनीतिक और रक्षा संबंध और मजबूत करने की बात कही। इस दौरान जापानी पीएम शिंजो आबे ने भारत में बुलेट ट्रेन में मदद देने का भरोसा दिलाया।
मोदी ने क्या कहा?
जापान के साथ हम अपने राजनीतिक संबंध नई उंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं। हमने सुरक्षा संबंधों को नया आयाम देने का फैसला किया है। जापान आकर मुझमें नया उत्साह और उम्मीदें जगी हैं। जापान के लोगों में भारत के प्रति आदर देखकर मुझे बहुत खुशी हुई है। हमारी विदेश नीति में जापान उच्च प्राथमिकता में है और भारत के विकास में जापान की महत्वपूर्ण भूमिका है। आने वाले समय में हम प्रभावशाली भूमिका निभा सकते हैं। मेरी जापान के पीएम के साथ पुरानी दोस्ती है। हम दोनों देशों ने संबधों को और मजबूत करने पर जोर दिया है। हमारे सहयोग की कोई सीमा नहीं है।
हमें लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी होगी। हमने ऐसे निर्णय लिए हैं जिससे हमारे संबध और मजबूत होंगे।
शिंजो आबे का बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान को उनके पहले द्विपक्षीय बातचीत के लिए चुना है। हम अपने संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। हर भारत में बुलेट ट्रेन की शुरुआत करना चाहते हैं। जब तो जी मंदिर में मिले तो मैंने पीएम मोदी से दोनों देशों के सदियों पुराने रिश्तों के बारे में बात की जो बुद्धिज्म के जरिए बने हैं। आज की मीटिंग में हमने राजनीतिक, रक्षा, आर्थिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदारन के साथ ही दोनों देशों की जनता के बीच आदान-प्रदान पर बात की। शनिवार को हुई मीटिंग में मैंने श्री मोदी के साथ डिनर के दौरान अपनी दोस्ती को और मजबूत किया। मोदी मेरे पुराने दोस्त हैं। जब से वो पीएम बने हैं मैं उनके जापान दौरे की प्रतीक्षा कर रहा था।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment