टोक्यो। भारत-जापान रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने पर सहमत हो गए हैं और दोनों ने निवेश संवर्धन साझेदारी पर चर्चा की। जापान ने सोमवार को घोषणा की कि भारत में वह 35 खरब येन यानि 20.3 खरब रुपये का सार्वजनिक-निजी निवेश करेगा। भारत और जापान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच दिवसीय जापान दौरे के तीसरे दिन आधिकारिक रूप से बातचीत की।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया कि भारत-जापान निवेश संवर्धन साझेदारी के तहत पांच वर्ष की अवधि में भारत को जापान से 35 खरब येन (20.3 खरब रुपये) का सार्वजनिक-निजी निवेश। उन्होंने कहा कि दोनों देश विद्यार्थी आदान-प्रदान कार्यक्रम के लिए उत्सुक हैं।
अकबरुद्दीन ने कहा कि जापान ने बुलेट ट्रेन के लिए भारत को वित्तीय, तकनीकी और संचालन संबंधित सहायता देने की पेशकश की है। अकबरुद्दीन ने कहा कि जापान रक्षा क्षेत्र में भारत के अंतरिक्ष और रक्षा से संबंधित छह प्रतिष्ठानों को जापान की विदेशी कोष उपयोग सूची से हटा देगा।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment