Friday, 12 September 2014

15 अक्टूबर को होंगे हरियाणा, ...




नई दिल्ली। चुनाव आयोग महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त बी एस संपत की प्रेसवार्ता जारी है।


दोनों राज्यों के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा 20 सितंबर को। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि-27 सितंबर। नाम वापस लेने की आखिरी तिथि-1 अक्टूबर। मतदान की तारीख-15 अक्टूबर। मतगणना की तिथि 19 अक्टूबर।


गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा का कार्यकाल 8 नवंबर को खत्म हो रहा है, जबकि हरियाणा में विधानसभा का कार्यकाल 27 अक्टूबर को खत्म हो रहा है। यानि इन तारीखों से पहले इन दोनों राज्यों में नई सरकार का आ जाना जरूरी है।


हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं, जबकि महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं। जहां हरियाणा में बीते 10 साल से कांग्रेस सत्ता में है वहीं महाराष्ट्र में बीते 15 साल से कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार है। चुनाव तारीखों का ऐलान होते ही महाराष्ट्र और हरियाणा में आचार संहिता लागू हो गई है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment