Sunday, 31 August 2014

कानपुर में एक और राष्ट्रीय खिलाड़ी ...




नई दिल्ली। रांची की शूटर तारा शाहदेव केस के बाद कानपुर में भी लव जेहाद का मामला सामने आया है। कानपुर की एक नाबालिग लड़की और उसके घरवालों का आरोप है कि एक मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर नाबालिग को अपने प्यार के जाल में फंसाया। पीड़ित लड़की राष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस खिलाड़ी है।


घरवालों का आरोप है कि 16 अगस्त को आरोपी वसीम 14 साल की नाबालिग लड़की को भगा ले गया। इसके बाद 18 अगस्त को लड़की के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई। 26 अगस्त को डीआईजी की फटकार के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की और कुछ ही देर में आरोपी वसीम और पीड़ित लड़की को ढूंढ निकाला।


पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की ने ‘लव जेहाद’ की कहानी बताई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी वसीम ने पहले तो शादी का झांसा देकर उसे भगाया। जब वो वसीम के घर पहुंची तो उसको मालूम हुआ कि वसीम मुस्लिम परिवार से है। ये जानने के बाद नाबालिग ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि वसीम और उसके घरवालों ने पीड़िता को बंधक बना लिया और जबरन उसका निकाह करवाया।


पुलिस के मुताबिक इसके लिए पीड़िता का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप है। कानपुर पुलिस ने आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।


बाबूपुरवा पुलिस ने पहले इस मामले को साधारण बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की धारा 363, 366 में दर्ज किया था। छात्रा के कलम बंद बयान के बाद आरोपी वसीम के खिलाफ बलात्कार और पाक्सो की धाराएं एफआईआर में बढ़ा दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कानपुर रेंज के डीआईजी आरके चतुर्वेदी के मुताबिक मामला लव जेहाद का है या नहीं। इसकी जांच की जा रही है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment