Saturday, 16 August 2014

इलाज के बहाने महिला से अश्लील ...




नोएडा। डॉक्टर भगवान का रूप कहा जाता है, लेकिन नोएडा में एक डॉक्टर पर आरोप है कि उसने अपने महिला मरीज के साथ अश्लील हरकते की। महिला ने विरोध किया तो डॉक्टर ने धौंस दिखाया। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक घटना सेक्टर-34 के एक अस्पताल की है। यहां पर कल रात एक महिला पथरी की शिकायत को लेकर भर्ती हुई थी। डॉक्टर ने महिला का चेकअप किया और चला गया। देर रात को आरोपी डॉक्टर फिर महिला के वार्ड में गया और चेकअप करने के बहाने अश्लील हरकत करने लगा। कई बार महिला ने इसका विरोध किया तो डॉक्टर महिला को अपने डॉक्टर होने का धौंस दिखाने लगा। आखिरकार महिला ने शोर मचा दिया। महिला को शोर मचाता देख डॉक्टर वहां से भाग गया।


पुलिस के मुताबिक सुबह होते ही पीड़ित महिला ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी और मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर डॉक्टर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment