Tuesday, 19 August 2014

छेड़खानी की शिकार लड़की से पुलिस की ...




मुंबई। कानून में साफतौर पर कहा गया है कि महिला से छेड़छाड़ की घटना की शिकायत किसी भी पुलिस थाने में दर्ज करा सकती है। मगर सच्चाई इससे उलट है। मुंबई के बांद्रा में छेड़खानी की शिकार महिला को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए चार पुलिस थानों के चक्कर लगाने पड़े। करीब दर्जन भर पुलिसकर्मियों ने उससे घटना का पूरा ब्योरा सुना और फिर एक थाने से दूसरे थाने भेज कर पल्ला झाड़ लिया।


इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लड़की के टीशर्ट और शॉर्ट्स पहनने को लेकर भी टिप्पणी की। ये भी कहा कि वह देर रात को घटना स्थल पर क्या कर रही थी। दरअसल तीन बदमाशों ने रविवार की सुबह एक महिला से छेड़छाड़ की। जब महिला और उसका प्रेमी इसकी शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचे, तो उन्हें और बदसलूकी का सामना करना पड़ा। आखिर में बांद्रा पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया।


रहेजा हॉस्पिटल के पास धाराबी ब्रिज पर हुई घटना के तत्काल बाद पीड़ित सायन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। यहां से उन्हें टरका कर धारावी और वहां से शाहू नगर पुलिस थाने भेज दिया गया। आखिरी में वो बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहां घटना के नौ घंटे बाद दोपहर 12.30 बजे केस दर्ज किया गया।


इसके बाद मेडिकल टेस्ट और दूसरी प्रक्रियाओं के चलते दोनों को शाम 5.30 तक थाने में ही रहना पड़ा। पुलिस ने इस मामले से जुड़े तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान प्रदीप गवांडे,अब्दुल शेख और फरहाद सैयद के रूप में हुई है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment