नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी अधिकारियों की लालफीताशाही को कम करने के लिए आचरण नियमावली में संशोधन कर दिए हैं। नौकरशाही के लिए आचरण में परिवर्तन कर कहा गया है कि वो उच्च नैतिक मानदण्ड, सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और राजनैतिक निष्पक्षता का पालन करें।
भारत सरकार ने ऑल इंडिया सर्विसेस रूल 1968 में संशोधन किए हैं। ऑल इंडिया सर्विसेज (कंडक्ट) संशोधन रूल 2014 के मुताबिक अधिकारियों को उच्च नैतिक मानदण्ड, सत्यनिष्ठा और ईमानदारी का पालन करना होगा। दूसरा राजनैतिक रूप से निष्पक्ष होना पड़ेगा। तीसरा मैरिट पद्धति को बढ़ावा देना होगा। न्याय और कर्तव्य में निष्पक्षता का पालन करना होगा। चौथा उत्तरदायित्व और पारदर्शिता का पालन करना होगा। पांचवा जनता के लिए काम करना होगा, खासकर कमजोर वर्गों के लिए। छठा जनता के साथ शालीनता और अच्छा व्यवहार करना होगा।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment