नई दिल्ली। अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ सांसद एम थंबीदुरई आज लोकसभा के उपाध्यक्ष चुन लिए गए। कल उन्होंने इस पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। उनका इस पद पर निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा था। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह और सुषमा स्वराज थंबीदुरई के प्रस्तावकों में शामिल हुए।
थंबीदुरई के डिप्टी स्पीकर बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार ने राज्यसभा में अन्नाद्रमुक का समर्थन हासिल करने के लिए यह कदम उठाया है। थंबीदुरई लोकसभा में अन्नाद्रमुक के नेता हैं और वह 1985 से 1989 तक लोकसभा के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके नाम के प्रस्तावक के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उसका अनुमोदन किया।
मंगलवार को थंबीदुरई समेत अन्नाद्रमुक सांसदों ने संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू से उनके कक्ष में मुलाकात की था। अन्नाद्रमुक के लोकसभा में 37 सांसद हैं और वह भाजपा और कांग्रेस के बाद सदन में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। भाजपा के लोकसभा में 279 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस के 44 सांसद हैं।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment