Wednesday, 6 August 2014

ताजमहल को उड़ाने की धमकी, मची अफरातफरी




आगरा। दुनिया के सात अजूबों में एक ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी किसी शख्स ने फोन पर दी थी, जिसके बाद यहां अफरातफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि कल शाम आए एक फोन ने यहां हड़कंप मचा दिया था।


पुलिस ने फोन पर ये खबर सुनते ही पूरे इलाके की छानबीन की, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। पुलिस की सांस में सांस तब आई जब छानबीन के बाद यह सूचना अफवाह निकली। आनन फानन फोन करने वाले के कॉल डिटेल खंगाले गए उस शख्स का नाम रामवीर पता चला है। फिलहाल पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment