नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें पेट में दर्द की शिकायत पर बुधवार शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टर ने बताया, कि उन्हें नियमित जांच के तहत भर्ती कराया गया है और उनकी जांच की गई है। उन्हें जल्द छुट्टी दे दी जाएगी।
63 साल के राजनाथ को कल शाम अचानक दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें एम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट करने की सलाह दी। राजनाथ फिलहाल एम्स के न्यू वॉर्ड में हैं। राजनाथ की बीमारी की खबर मिलते ही बीजेपी के तमाम बड़े नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment