Wednesday, 27 August 2014

राजनाथ बताएं बेटे पर क्या है आरोप: ...




नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से ये साफ करने को कहा है कि उनके पुत्र पर क्या आरोप लगाए गए हैं और ये आरोप किसने लगाये हैं? कांग्रेस महासचिव और मीडिया विभाग के प्रमुख अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है लेकिन उसकी ओर से राजनाथ सिंह या उनके बेटे पर आरोप नहीं लगाए गए हैं।


उन्होंने कहा कि आज सुबह पहले राजनाथ सिंह और फिर प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि पंकज सिंह पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और राजनाथ सिंह ने तो इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए यहां तक कह दिया कि अगर ये सही पाए जाते हैं तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।


माकन ने कहा कि कांग्रेस और जनता यह जानना चाहती है कि ये आरोप क्या हैं और इन्हें कौन लगा रहा है? जिनसे पीडित होकर राजनाथ सिंह को राजनीति से संन्यास तक लेने की बात कहनी पड़ रही है।


माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राजनाथ सिंह और उनके बेटे के खिलाफ कोई भी आरोप नहीं लगाए हैं। कांग्रेस पार्टी सर्वप्रथम राजनाथ सिंह और उनके बेटे पर लग रहे आरोपों के बारे में जानना चाहती है।


मालूम हो कि मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट आ रही है कि राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह ने पुलिस अफसरों के तबादले के लिए कथित रूप से घूस ली है।


(वार्ता की जानकारी के साथ)


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment