Sunday, 17 August 2014

प्रशासनिक लापरवाही से हुए सहारनपुर ...




नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सांप्रदायिक हिंसा मामले की जांच के लिए बनी शिवपाल सिंह यादव कमेटी ने दंगों पर अपनी रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट में प्रशासनिक लापरवाही को दंगे का जिम्मेदार बताया गया है। साथ ही स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर दंगों के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी सांसद राघव लखनपाल पर लोगों को भड़काने का कथित आरोप है। रिपोर्ट में ये सवाल उठाया गया है कि आखिर रमजान के महीने में विवादित जमीन पर निर्माण कार्य क्यों कराया गया?


गौरतलब है कि 26 जुलाई को जमीन पर कब्जे को लेकर सिख और मुस्लिम समुदाय के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में तीन लोग मारे गए थे। शिवपाल कमेटी की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि दंगा अधिकारियों की असफलता से हुआ था और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ताकि संदेश जाए कि जो गलती करेगा उसके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी।


शिवपाल कमेटी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रियाएं शुरू हो गई हैं। विपक्ष का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही के नाम से जिम्मेदारी से नहीं बच सकती सरकार। जो जिम्मेदार है उसके खिलाफ सख्त कारवाई होनी चाहिए। दंगा देश के नाम पर धब्बा है। इसलिए इसको बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वह किसी भी पार्टी का हो क्यों न हो।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment