Thursday, 21 August 2014

किन्नौर: नदी में गिरी बस, 14 लोगों की मौत




शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में यात्रियों से खचाखच भरी मिनी बस के बस्पा नदी में गिर गई जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है।


40 यात्रियों से भरी बस कलपा से सांगला जा रही थी।


शिमला से 300 किलोमीटर दूर सांगला में बस दुर्घटना का शिकार हुई। घायलों को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेजने के उद्देश्य से एक हेलिकॉप्टर भेजने के लिए शिमला में अधिकारियों से आग्रह किया गया है। घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि बस से शवों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस घटना पर संवेदना जताई। उन्होंने पीड़ितों को बचाने के लिए जिला प्रशासन को हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिया।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment