Sunday, 10 August 2014

10 अगस्त राशिफल: खुशियों भरा दिन रहेगा




ज्योतिषी पंडित अरुणेश कुमार शर्मा


मेष-खुशियों भरा दिन रहेगा। भाई-बहनों में प्रेम में बढ़ेगा। जिम्मेदारियों को समझेंगे और उन्हें अच्छे से निभाएंगे। मूल्यवान भेंट प्राप्त होगी। संसाधनों की पर्याप्तता रहेगी। यात्रा संभव है। दिन श्रेष्ठ।


वृष- भाई-बहनों में प्यार की सभी सराहना और चर्चा करेंगे। व्यस्तता के बावजूद अपनों के लिए समय निकालेंगे। जनसंपर्क और सूचनातंत्र मजबूत रहेगा। भाग्य पक्ष सहयोगी रहेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि रहेगी।


मिथुन- अपनों में प्यार, विश्वास और सहयोग बढ़ेगा। घर परिवार में हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा। धनधान्य की प्रचुरता रहेगी। सुमधुर व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। खानपान का ध्यान रखें।


कर्क- सभी को साथ लेकर चलने में सफल रहेंगे। करीबी रिश्तों में विश्वास और स्नेह बढ़ेगा। लोकप्रियता और पूछपरख बनी रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी। सहकारिता को बल मिलेगा। प्रेम और पक्ष संवरेगा।


सिंह- रिश्तों में उत्साह उमंग भरने में सफल रहेंगे। घर में मेहमानों की अधिकता बनी रह सकती है। यात्रा और व्यस्तता बढ़ेंगे। सेवा कार्य से जुड़े जन अच्छा करेंगे। सभी की मदद को तत्पर रहेंगे। सुखी रहेंगे और रखेंगे।


कन्या- अपनों के साथ हंसीखुशी दिन बीतेगा। नए लोगों से भेंट होगी। प्रेम में विश्वास और जुड़ाव बढ़ेगा। रक्तसंबंध मजबूत होंगे। आर्थिक पक्ष संवरेगा। विभिन्न स्त्रोतों से आय संभव है। दिन श्रेष्ठ फलकारक।


तुला-अपनों का भरोसा बढ़ेगा। जिम्मेदारियों को समझेंगे और निभाएंगे। पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा। कार्यक्षे़त्र में अच्छा करते रहेंगे। सुख संसाधन पर्याप्त रहेंगे। करीबी रक्त संबंध बेहतर होंगे।


वृश्चिक- खुश रहेंगे और खुशियां बांटेंगे। घर बाहर सभी से उत्साह से मिलेंगे। शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा। सामाजिकता और संस्कारों को बल मिलेगा। भाग्य पक्ष बेहतर रहेगा। भ्रमण बढ़ेगा।


धनु- रक्त संबंधो में प्रगाढ़ता आएगी। परिजनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। घर में मेहमानों का आना बढ़ेगा और आप भी सेवा सत्कार में पुरजोर जुटे रहेंगे। संग्रह और संबंधों में बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ।


मकर- सह-हृदयता बढ़ेगी। अपनों के लिए हरहाल समय निकालेंगे। खुशियों को साझा करेंगे। पूछपरख और लोकप्रियता बढ़ी हुई रहेगी। निजी जीवन हर्ष आनंद से भरा रहेगा। सहयोग की भावना प्रबल रहेगी।


कुंभ- रिश्तों में मधुरता बनाए रखने में सफल रहेंगे। अपनों के लिए क्षमता से अधिक खर्च करेंगे। सहयोग और समर्पण भाव को बल मिलेगा। अपनों की गलतियों को क्षमा करेंगे। सकारात्मकता और सहृदयता बढ़ेगी।


मीन- घर बाहर दोनों जगह बेहतर करेंगे। संतुलन और सक्रियता से उत्सव का आनंद भी उठाएंगे और लाभ भी संरक्षित करने में सफल रहेंगे। प्रेम और विश्वास को बल मिलेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment