भोपाल। करोड़ों लोगों को अपनी मोहन मुस्कान से दीवाना बनाने वाली माधुरी दीक्षित को भोपाल एयरपोर्ट पर वहां के अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। दरअसल माधुरी अपनी आने वाली फिल्म ‘गुलाब गैंग’ के प्रमोशन के लिए भोपाल गई थीं। मुंबई लौटते वक्त एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में माधुरी बैठकर आराम कर रही थी। तभी वहां के एक अधिकारी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने को कहा।
माधुरी फिल्म के प्रमोशन से काफी थकी हुई थीं, इसलिए उन्होंने फोटो खिंचवाने से मना कर दिया। माधुरी की ये बात एयरपोर्ट के अधिकारी को पसंद नहीं आई और उन्होंने माधुरी को तुरंत वीआईपी लाउंज खाली करने को कहा। माधुरी के साथ फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा भी मौजूद थे। बाद में माधुरी मुंबई लौट आईं। हालांकि इस घटना पर माधुरी ने कोई कमेंट नहीं किया है।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment