Tuesday, 4 March 2014

राज-गडकरी की मुलाकात पर उद्धव ने ...




मुंबई। पूर्व भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष की एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात पर शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे नाराज हैं। उन्होंने बीजेपी से इस मसले पर सफाई भी मांगी। उद्धव के तेवर देख कल देर रात महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष देंवेद्र फडनवीस उद्दव से मिले और इस मुलाकात की पूरी जानकारी दी।


साथ ही उद्दव ने सामना में एक संपादकीय भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी में संवादहीनता है। उन्होंने लिखा है कि महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना-आरपीआई की महायुति पर बीजेपी के नेताओं में ही एकसमान विचार नहीं हैं। गडकरी जैसे बीजेपी के नेता कांग्रेस-एनसीपी के नेताओं की तारीफ करते हैं। साथ ही ये भी लिखा कि अगर बीजेपी का कोई भी नेता कांग्रेस और एनसीपी के किसी नेता का प्रचार करते हैं तो जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।


वहीं नितिन गडकरी ने कल ही कहा था कि राज ठाकरे की उम्मीदवारी से कांग्रेस को लाभ होता है। हम वह टालना चाहते हैं। वैसे इससे ज्यादा अहम है कि राज NDA के साथ आएं और समर्थन दें। कोशिश है कि वह उम्मीदवार ना उतारें और अगर उतारे तो भी कम उतारें। कांग्रेस विरोधी वोटों में विभाजन टालना जरूरी है।


गडकरी ने कहा कि हमारे उम्मीदवार तय हो गए हैं। वे नहीं बदलेंगे। फिलहाल गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। उद्धव की नाराजगी के मसले पर उन्होंने कहा कि राज से जुड़ा कोई भी फैसला गठबंधन की सभी दलों से बातचीत कर होगा। मैं भी एक नेता हूं। मैं सभी से मिल सकता हूं। इसलिए किसी को नाराज होने की कोई जरुरत नहीं।


चुनाव से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment