Tuesday, 4 March 2014

सोनिया की डिनर पार्टी में नहीं ...




नई दिल्ली। सोमवार रात को यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास 10 जनपथ पर डिनर पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता नजर आए। मनीष तिवारी से लेकर दिग्विजय सिंह सहित सभी बड़े कांग्रेसी नेता डिनर पार्टी में पहुंचे। यूपीए के दूसरे कार्यकाल की ये आखिरी डिनर पार्टी थी।


लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदंबिका पाल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की डिनर पार्टी में नहीं पहुंचे। इससे पूरी तरह साफ हो गया कि पाल कांग्रेस से जल्द विदा ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वो कांग्रेस में खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं।


कुछ दिन पहले ही मीडिया में ये खबर भी आई थी कि जगदंबिका पाल कांग्रेस से नाराज हैं और बीजेपी के पाले में जा सकते हैं। हालांकि उन्होंने बीजेपी में जाने की खबरों को निराधार बताया था लेकिन कांग्रेस से नाराजगी की बात जरूर मानी थी। सोनिया के डिनर में न जाने से साफ हो गया कि उनकी नाराजगी अब भी बरकरार है।


चुनाव से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment