Monday, 3 March 2014

बिहार में गठबंधन पर राहुल और सोनिया ...




नई दिल्ली। कांग्रेस और जेडीयू के बीच गठबंधन की कोशिशें लगातार जारी हैं। कांग्रेस का कहना है कि आरजेडी उसे जो सीटें दे रही है ये सीटें उसके लिए जीतने वाली सीटें नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लालू के मुकाबले नीतीश के साथ जाने को तरजीह दे रहे हैं। जबकि सोनिया गांधी अभी भी लालू के साथ गठबंधन की पक्षधर हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस आज कोई ऐलान कर सकती है।


सीटों के बंटवारे पर हामी भरने के लिए लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस को रविवार सुबह 11 बजे तक का वक्त दिया था। लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे पर अब तक चुप्पी साध रखी है। सूत्रों का कहना है कि अब कांग्रेस राय में गठबंधन के नए समीकरण तलाश रही है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के बहाने जेडीयू को अपने साथ लाने की कोशिश कर रही है।


गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने मोदी की पीएम उम्मीदवारी से नाराज होकर बीजेपी का 17 सालों का साथ छोड़ दिया था। इधर रामविलास पासवान दोबारा एनडीए में शामिल हो गए हैं। अब तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं कि जेडीयू और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो जाए।


दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।


IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!


अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!






Categories:

0 comments:

Post a Comment