नई दिल्ली। दिग्गज राजनीतिक नेताओं के अपनी किस्मत आजमाने के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाली राजधानी की दक्षिण दिल्ली संसदीय सीट देश की 543 लोकसभा सीटों में एकमात्र ऐसी सीट है जहां प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने राजनीतिक जीवन का एक मात्र चुनाव लड़ा है। 1966 में यह संसदीय क्षेत्र अस्तित्व में आया। इस सीट पर वैसे तो भारतीय जनता पार्टी का बोलबाला रहा, लेकिन बीच-बीच में कांग्रेस ने भी सेंध लगाई है।
मनमोहन सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में एकमात्र चुनाव दक्षिण दिल्ली से लड़ा था। 1999 के आम चुनाव में मनमोहन सिंह कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें भाजपा के विजय कुमार मल्होत्रा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में मल्होत्रा कुल पड़े मतों में 52.25 प्रतिशत मत हासिल कर विजयी हुए थे, जबकि सिंह को 46.25 प्रतिशत वोट ही मिले थे।
कांग्रेस की अगुआई में 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के सत्ता में आने पर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद के लिए चुना गया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मनमोहन सिंह राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे।
दूसरे अपडेट पाने के लिए IBNKhabar.com के Facebook पेज से जुड़ें। आप हमारे Twitter पेज को भी फॉलो कर सकते हैं।
IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!
अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!
0 comments:
Post a Comment